Russia Ukraine War: यूक्रेन की सेना में शामिल होकर रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहती है 98 साल की महिला, लोगों ने किया जज्बे को सलाम

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच जारी युद्ध (War) को चार हफ्तों का समय होने वाला है। रूस ने यूक्रेन (Ukraine) में तबाही मचाई हुई है। तो वहीं यूक्रेन की सेना (Sena) भी रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रही है। आपने देश की रक्षा के लिए यूक्रेन की आम जनता भी सेना भी भर्ती होकर शहादत देने को तैयार है।
खबरों की मानें तो बहुत से आम लोग यूक्रेनी सेना में भर्ती हो गए हैं और रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के बुजुर्ग लोग भी अब सेना में भर्ती होकर रूस के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार हैं। एक 98 साल की बुजुर्ग महिला ने यूक्रेनी सेना में खुद को भर्ती होने के लिए कहा है। महिला देश (यूक्रेन) प्रेम को देखते हुए महिला ने लोगों का दिल जीत लिया।
द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुकी है महिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की 98 साल की महिला जो सेना में भर्ती होना चाहती है वह द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुकी है। महिला का नाम ओल्हा तेवरदोखलिबोवा है। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि ओल्हा ने द्वितीय विश्व युद्ध में एक्टिव रूप से हिस्सा लिया था।
यूक्रेन के मंत्रालय ने कहा है कि ओल्हा तेवरदोखलिबोवा ने सेना में भर्ती होने की पेशकश की है। लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें मना कर दिया गया है। गुणों और अनुभवों के बावजूद उम्र बाधा बन गई है। यकीन है कि वह जल्द ही एक और जीत का जश्न मनाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS