Russia-Ukraine War: यूक्रेन को हारते हुए नहीं देख सकता अमेरिका, आर्थिक और सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को हारते हुए नहीं देख सकता अमेरिका, आर्थिक और सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा
X
यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच अमेरिका एक बार फिर से यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। अमेरिका ने यूक्रेन के लिए आर्थिक के साथ सैन्य पैकेज की घोषणा की है। अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए 3.75 अरब डॉलर आर्थिक सहायता के अतिरिक्त सैन्य सहायता पैकेज देने वाला है।

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन की सैन्य ताकत के अलावा आर्थिक स्थिति के मामले में यूक्रेन रूस से काफी पीछे है। इसको लेकर अमेरिका ने एक बार फिर से यूक्रेन की मदद करने के लिए पैकेज की घोषणा की है। रूस की यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता को देखते हुए अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए 3.75 अरब डॉलर आर्थिक सहायता के अतिरिक्त सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। इसके साथ ही पहली बार यूक्रेनी सेना में 50 एम2-ए2 ब्रैडली बख्तरबंद वाहन भी शामिल किए जाएंगे।

यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका

अमेरिकी रक्षा विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि अत्याधुनिक साजो-सामान से लैस ये बख्तरबंद वाहन एक इन्फैंट्री बटालियन के लिए काफी है। बता दें कि रूस पिछले साल 24 फरवरी से यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने बीते शुक्रवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन और अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ खड़ा है।

अमेरिका द्वारा दिए जा रहे इस सहायता में यूक्रेन को तुरंत प्रदान की जाने वाली 2.85 अरब अमेरिकी डॉलर और दीर्घकालिक क्षमता निर्माण के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण में 22.5 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद शामिल है। इसके साथ ही मदद में यूरोपीय भागीदारों के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण में 68.2 करोड़ डॉलर भी शामिल हैं। इससे यूक्रेन को सैन्य उपकरणों को उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Tags

Next Story