Russia Ukraine War: अमेरिका ने रूस की घेराबंदी के लिए भेजे 12 हजार सैनिक, पुतिन के प्रवक्ता पर भी लगाई पाबंदी

Russia Ukraine War: अमेरिका ने रूस की घेराबंदी के लिए भेजे 12 हजार सैनिक, पुतिन के प्रवक्ता पर भी लगाई पाबंदी
X
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन (Ukraine) में कहर बरपा रहे हैं। रूस के सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन (Ukraine) में कहर बरपा रहे हैं। रूस के सैनिक अब यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। दुश्मन देश के सैनिकों ने राजधानी कीव में भारी बमबारी की है। वहीं यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि राजधानी कीव में कई धमाके हुए हैं। वहीं ओडेसा (Odessa) में सुबह से ही फायरिंग जारी है। वहीं यूक्रेन के लुत्स्क में रूसी सेना ने जमकर फायरिंग की है, जिनमें चार सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

अमेरिका ने रूस की घेराबंदी के लिए सैनिक भेजे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश पैनी नजर रखे हुए हैं। इस जंग के बीच अमेरिका ने रूस की घेराबंदी करने के लिए अपने 12 हजार सैनिकों को भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हम नाटो के हर क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति ने उन्होंने यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने पर भी जोर दिया है।

यूएस ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर लगाई पाबंदी

बता दें कि अमेरिका लगातार रूस पर पाबंदियों बढ़ता जा रहा है। अब अमेरिका ट्रेजरी ने रूस के संभ्रांत लोगों पर प्रतिबंध लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के परिवार के 3 लोगों पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा अमेरिका ने पैकेज वीटीबी बैंक बोर्ड के दस, ड्यूमा के बारह सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Tags

Next Story