Russia Ukraine War: अब मारियुपोल सिटी पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला, सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी, 400 लोगों की मौत!

Russia Ukraine War: अब मारियुपोल सिटी पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला, सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी, 400 लोगों की मौत!
X
रूसी सैनिकों ने एक बार फिर हाइपरसोनिक मिसाइल से मारियुपोल सिटी (Mariupol City) को निशाना बनाया है। इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच जारी युद्ध में अब हाइपरसोनिक जैसी मिसाइल (Hypersonic missile) का इस्तेमाल किया जा रहा है। यानी कि अब यूक्रेन पूरी तरह से विनाश की ओर बढ़ गया है। रूसी सैनिकों ने एक बार फिर हाइपरसोनिक मिसाइल से मारियुपोल सिटी (Mariupol City) को निशाना बनाया है। इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है या ज्यादातर लोगों की मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 400 लोगों ने यहां शरण ली थी। हमले के बाद सभी लोग मलबे में दब गए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। चारों और देखने से पता चलता है कि सभी लोग मलबे के नीचे दब गए हैं और हमार जोरदार था।

रूस ने मारियुपोल शहर को घेर लिया है और पूरे बंदरगाह पर कब्जा करने की तैयारी है। सेना ने भी इस सिटी में एंट्री कर ली है। यूक्रेन की ओर से किए जा रहे दावे में कहा जा रहा है कि रूसी सैनिकों के हमले में कीव में अब तक 228 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन के अधिकांश शहरों में रूसी हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि रूस अब कीव से पहले मारियुपोल शहर पर पूरी तरह से कब्जा करना चाहाता है। रूसी सेना धीरे-धीरे मारियुपोल पर नियंत्रण कर रही है। इस इलाके में लड़ाई तेज हो गई है। यहां स्टील प्लांट को बंद कर दिया गया है। हालात, बहुत खराब हैं। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी देते हए मदद की अपील की है। एक वीडियो जारी किया है। जिसमें मदद के लिए कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर में बच्चों और बुजुर्गों की मौत हो रही है। शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

Tags

Next Story