Russia-Ukraine यु्द्ध में नया मोड़! अब रूस के बेलगोरोड में घुसे यूक्रेनी सैनिक, गांव को बनाया बंधक

Russia-Ukraine यु्द्ध में नया मोड़! अब रूस के बेलगोरोड में घुसे यूक्रेनी सैनिक, गांव को बनाया बंधक
X
Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने अब नया मोड़ ले लिया है। रूस की सीमा पर स्थित बेलगोरोड में करीब 50 यूक्रेनी सैनिकों ने धावा बोल दिया और पूरे गांव को बंधक बना लिया है।

Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने अब नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार, रूस की सीमा पर स्थित बेलगोरोड में करीब 50 यूक्रेनी सैनिकों ने धावा बोल दिया है। इसके साथ ही बेलगोरोड पर मौजूद यूक्रेनी सैनिकों ने एक गांव के कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युक्रेनी सैनिकों ने अपने हाथों पर पीली रंग की पट्टी बांधी हुई है और उन्होंने गांव के कुछ लोगों को बंधक बनाया है। बेलगोरोड में यूक्रेनी सैनिकों के इस ऑपरेशन को लेकर क्रेमलिन में बड़े अधिकारियों के बीच बैठक हो रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार भी इसको लेकर पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। इसके साथ ही मीटिंग के चलते पुतिन ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल से अधिक हो गया है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस जंग ने यूक्रेन को खंडहर में तब्दील कर दिया है। दोनों देशों के बीच इस युद्ध की वजह से हजारों सैनिकों की जान चली गई है। पिछले एक साल से जारी इस युद्ध पर विराम कब लगेगा इस बात का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। इस युद्ध में अभी तक रूस यूक्रेन में घुसा था वहीं, अब युक्रेनी सैनिकों का रूस के बेलगोरोड में घुसने की सूचना मिल रही है। इसके साथ ही ऐसा में दावा किया जा रहा है कि युक्रेनी सैनिकों ने बेलगोरोड पर स्थित एक गांव के कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया है।

जहां एक तरफ रूस लगातार परमाणु हथियारों की धमकी देता रहा है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने भी यूरोप में परमाणु बमों की तैनाती करके अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं। इस बीच अब अमेरिका के सीक्रेट प्‍लेन E-6B मर्करी को यूरोप में देखा गया है। इस अत्याधुनिक विमान की मदद से अमेरिका दुनिया में कहीं भी परमाणु हमला करने का आदेश दे सकता है। इस विमान के देखे जाने के बाद रूस की टेंशन और बढ़ गई है।

Tags

Next Story