Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले की प्लानिंग का रूस ने दिया इशारा, कीव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) को रूसी सैनिकों को घेर लिया है और तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच खार्किव में सरकारी भवन में हुए विस्फोट में कम से कम 6 लोग घायल हो गए हैं। रूस ने खार्किव में तबाही मचा रखी है। टेलीग्राम पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में एक धमाके में एक बच्चे समेत कम से कम 6 लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना का बख्तरबंद काफिला कीव की ओर बढ़ रहा है। सैटेलाइट तस्वीरें सामने आने के बाद रूस की प्लानिंग का इशारा साफ हो गया है कि रूस कीव में एंट्री करने से पहले अपनी सेना को मजबूत कर देगा। ताकि उसे आगे बढ़ने से न रोका जा सके। यहां के कई अन्य शहरों की घेराबंदी रूसी सैनिकों ने कर ली है। माना जा रहा है कि आज रात कीव शहर पर बड़ा हमला रूस की ओर से किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रूस एक खास रणनीति के तहत यूक्रेन के आबादी वाले इलाकों को घेरने के साथ आगे बढ़ रहा है। इन आबादी वाले शहरों में पानी, जरूरी सामना और खाने पीने की चीजों को नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में हालात और बिगड़ सकते हैं। यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर का केंद्र नए सिरे से रूसी गोलाबारी से प्रभावित हुआ है।
खार्किव शहर से मिली जानकारी के मुताबिक, खार्किव के केंद्र में सरकार इमारतों को निशाना बनाया गया। गोलाबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना 14 लाख की आबादी वाले इस शहर पर आगे बढ़ने की रूस की कोशिशों को नाकाम कर रही है। फिलहाल, यूक्रेन सेना और रूसी सैनिकं को बीच संघर्ष जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS