Russia Ukraine War: रूसी मीडिया ने वोलोडिमीर जेलेंस्की को लेकर किया बड़ा दावा, जानें कहां हैं यूक्रेन राष्ट्रपति

यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दिन भी युद्ध (Russia Ukraine War) का माहौल जारी है। इसी बीच रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) कीव छोड़कर भाग गए हैं और वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी जेलेंस्की राजधानी कीव में ही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की की प्रवक्ता यूलिया मेंडल ने कहा कि रूस की मीडिया झूठ बोल रही है। यूक्रेन नहीं छोड़ा है। अभी भी राष्ट्रपति कीव में ही हैं। चेक गणराज्य ने रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजे थे। चेक गणराज्य ने 30 हजार पिस्तौल, 7 हजार असॉल्ट राइफलें, 3000 मशीनगनें दी हैं। यूक्रेन को दर्जनों स्नाइपर राइफलें भी मिलेंगी। फ्रांस भी यूक्रेन को हथियार देगा।
जानकारी के लिए बता दें कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने एक रूसी जहाज को जब्त कर लिया है। फ्रांस ने बताया कि यह यूक्रेन में युद्ध से जुड़े व्यापार प्रतिबंधों के उल्लंघन से जुड़ा मामला हो सकता है। बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, इस रूस मालवाहक जहाज जिसे बाल्टिक लीडर कहा जाता है। इस मालवाहक को जब्त कर उत्तरी फ्रांस में बोलोग्ने-सुर-मेर के बंदरगाह तक ले जाया गया है।
प्रशासन ने कहा कि फ्रांसीसी सरकार के अनुरोध के बाद इसे फ्रांसीसी बंदरगाह पर ले जाया गया है। क्योंकि यह मॉस्को के खिलाफ यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों द्वारा लक्षित कंपनी से संबंधित होने का संदेह है। फ्रांसीसी बोर्डर बल फिलहाल, इस मालवाहक जहाज की जांच पड़ताल कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 198 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन ने कहा कि कीव की सड़कों पर लड़ाई जारी है। रूसी सैनिकों के हमले का जवाब दिया जा रहा है। रूस ने हमले को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को वीटो किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS