Russia Ukraine War: राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की टाइट तैयारी, इन 5 शहरों पर बमबारी

Russia Ukraine War: राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की टाइट तैयारी, इन 5 शहरों पर बमबारी
X
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच बीते 16 दिनों से युद्ध जारी है। दोनों के बीच किसी भी तरह की शांति को लेकर कोई खबर नहीं मिल रही है।

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच बीते 16 दिनों से युद्ध जारी है। दोनों के बीच किसी भी तरह की शांति को लेकर कोई खबर नहीं मिल रही है। लेकिन यूक्रेन ने रूस से मानवीय आधार पर गलियारा खोलने की मांग की। उसके कुछ देर बाद ही रूसी सैनिकों ने कई जगहों पर हमला कर दिया। खबर है कि यूक्रेन की राजधानी कीव को रूसी सैनिकों ने घेर लिया है।

रूस ने कीव को घेरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नजर यूक्रेन की राजधानी कीव पर हैं। रूसी सेना अब कीव का घेराव कर रही है। रूस ने कीव पर टैंक रोधी गाइडेड मिसाइलों से हमले कर दिए हैं। कीव के अलाव खार्कीव, सुमी, मारियूपोल, ओडेसा समेत यूक्रेन के कई शहरों में हमला कर दिया है। इन दोतरफा हमलों से यूक्रेन हिल गया है। रूसी सेना अब कीव पर कब्जा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।

रूस से छीना ये दर्जा

आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर हमले के विकल्प के तौर पर क्रीमिया के रास्ते का इस्तेमाल करने की भी योजना बनाई है। वहीं यूक्रेन में सैकड़ों मील की दूरी तय करते हुए कई भारतीय छात्रों को सूमी से निकाला है। रूस के लिए मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा रद्द करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी ने पहल कर दी है।

अमेरिका कर सकता है बड़ा ऐलान

जबकि राष्ट्रपति जो बिडेन यूरोपीय संघ और सात देशों के समूह के साथ यूक्रेन हमले के लिए रूस पर सबसे बड़ा व्यापार प्रतिबंध लगा सकते हैं। बाइडेन का यह कदम तब आया है जब रूस के साथ औपचारिक रूप से स्थायी सामान्य व्यापार संबंधों के रूप में जाने जाने वाले को रद्द करने के लिए वाशिंगटन में द्विदलीय दबाव बन रहा है।

Tags

Next Story