Russia Ukraine War : यूरोप के सबसे बड़े Nuclear Power Plant पर रूसी सेना ने किया कब्जा

रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant) पर हमला किया। जिसके बाद रूसी सेना (Russian Army) ने परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और रूसी सेना ने संयंत्र पर कब्जा कर लिया है।
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ( Regional Military Administration) ने एक बयान में कहा कि एनरहोदर शहर में ज़ापोरिज़िया संयंत्र में रिएक्टर नंबर 1 कंपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन इससे ऊर्जा संयंत्र (Power Plant) की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है। बयान में कहा गया है कि संचालन कर्मी इसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में रेडिएशन का स्तर खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंचा है।
#WATCH यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार ने जपोरिजिया परमाणु संयंत्र का एक वीडियो ट्वीट किया। pic.twitter.com/Faiks3oN4M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2022
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सुबह ट्वीट किया कि रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ज़ापोरिज़िया एनपीपी (Nuclear Power Plant Zaporizhia NPP) पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि संयंत्र में पहले ही आग लग चुकी है और अगर यह विस्फोट हुआ तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS