यूक्रेन ने किया पांच रूसी विमान और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच लड़ाई छिड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन (Ukraine) ने बड़ा दावा किया है कि उसने पांच रूसी विमान-हेलीकॉप्टरों (Russian aircraft-helicopter) को मार गिराया है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा (Dmitry Kuleba) ने गुरुवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) द्वारा यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा के कुछ ही क्षण बाद रूस ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू कर दिया था।
To Ukrainians around the globe:
— Dmytro Kuleba (@DmytroKuleba) February 24, 2022
Putin attacked, but no one is running away. Army, diplomats, everyone is working. Ukraine fights. Ukraine will defend itself. Ukraine will win.
Share the truth about Putin's invasion in your countries and call on governments to act immediately.
जिसके बाद जबाबी कार्रवाई में यूक्रेन सेना ने ओएस के इलाके में 5 विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। कुबेला ने ट्वीट किया "रूस ने अब यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू कर दिया है। वह शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों पर हमला कर रहा है। यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन अपना बचाव करेगा और युद्ध में जीत भी हासिल करेगा। दुनिया को पुतिन रोकना चाहिए।
तो वही रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने इसका खंडन किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने अपने सटीक हथियारों से यूक्रेन के हवाई अड्डों और हवाई सुरक्षा को नष्ट कर दिया है। रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) की ओर से गुरुवार को एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया था कि रूसी सेना सटीक हथियारों से यूक्रेन के सैन्य ढांचे को तबाह कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS