Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का बड़ा बयान, भारत ने दी पुतिन को चेतावनी

रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने आंशिक रूप से लामबंदी की घोषणा कर दी है और यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर संधि को लेकर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध और तेज हो चला है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने रूस को एक आतंकवादी देश बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने रूस की चेतावनी पर कहा कि हम पुतिन को समझा रहे हैं। हम दोनों देशों के बीच हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं। मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि पुतिन का ऑफ-रैंप क्या है। वह क्या ढूंढ रहे हैं। वह खुद को इस स्थिति में कहां पाते हैं। क्योंकि इस युद्ध में न केवल अपनी छवि खराब की है। बल्कि रूस के भीतर अपनी महत्वपूर्ण शक्ति भी खो दिया है।
वहीं दूसरी तरफ रूस को भारत की ओर से हिदायत दे दी गई है। रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने हमेशा अपना पक्ष रखा है। लेकिन हाल के दिनों में कीव शहर पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमले पर कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में बुनियादी ढांचे को लक्षित करना और नागरिकों को हताहत करना स्वीकार्य नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों क्रीमिया में कर्च स्ट्रेट पुल पर ब्लास्ट के बाद रुस ने यूक्रेन शहर पर मिसाइलों और रॉकेटों से हमला कर दिया। कीव में 84 मिसाइलों को लॉन्च किया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हवाई हमले के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग हमले में घायल हुए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS