रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फेडरल असेंबली में पुतिन का संबोधन, बोले- यूक्रेन को नया सीरिया बनाना चाहता है अमेरिका

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से युद्ध चल रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फेडरल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में संदेश दे रहे हैं, जब रूस मुश्किल पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस ने सालों तक पश्चिमी देशों के साथ बातचीत के लिए तत्परता दिखाई, लेकिन उसे हमेशा नजरअंदाज कर दिया गया। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच पिछले साल 24 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था और दोनों देशों के बीच ये युद्ध अब तक जारी है।
We were doing everything possible to solve this problem peacefully, negotiating a peaceful way out of this difficult conflict, but behind our backs, a very different scenario was being prepared: Russian President Vladimir Putin pic.twitter.com/ZY8p1nEf84
— ANI (@ANI) February 21, 2023
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, हम शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ पीछे एक बहुत अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में वही खेल खेला, जो उन्होंने सीरिया और ईराक के साथ किया था। अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि डोनबास की सुरक्षा के लिए रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था। यूक्रेन में लगातार हो रहे हमलों के बाद भी डोनबास के लोग साल भर तक डटे रहे। रूस ने शांतिपूर्ण तरीकों से समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि डोनबास के लोग मानते थे और उन्हें उम्मीद थी कि रूस उनके बचाव में जरूर आएगा, लेकिन एक बार फिर पश्चिम ने वही खेल खेला।
पुतिन ने कहा कि अभियान शुरू होने से पहले ही पश्चिमी देश यूक्रेन को हवाई रक्षा की आपूर्ति के लिए बातचीत कर रहे थे। रूस ने सालों तक पश्चिम के साथ बातचीत के लिए तत्परता दिखाई, लेकिन हमेशा उसे नजरअंदाज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS