Russia Wagner Rebel: पुतिन की चेतावनी, कहा- मार्शल लॉ तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Russia Wagner Rebel: पुतिन की चेतावनी, कहा- मार्शल लॉ तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
X
Russia Wagner Rebel: रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने शनिवार को रूस में बगावत कर दी है। यहां पर हालात यह है कि राजधानी मॉस्को में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने मॉस्को (Moscow) में देश के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की कसम खाई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि गद्दारों को बख्शा नहीं जाएगा। यहां पर पढ़िये पल-पल की अपडेट्स...

Russia Wagner Rebel : रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप (Wagner Group) ने शनिवार को रूस में बगावत कर दी है। यहां पर हालात यह है कि राजधानी मॉस्को में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। सड़कों पर सैन्य गतिविधियां देखी जा रही है। इसको लेकर राष्ट्रपति पुतिन भी काफी सख्त हो गए हैं। पुतिन ने इसको लेकर काफी सख्त निर्देश दे दिए हैं। स्थिति को देखते हुए रूस में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि मार्शल लॉ तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रपति पुतिन ने कानून पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) ने मॉस्को में देश के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की कसम खाई है और कहा है कि उनकी सेनाएं अपने रास्ते में सब कुछ नष्ट कर देंगी। यूक्रेन में युद्ध को लेकर प्रतिद्वंद्वी क्रेमलिन खेमों के बीच बढ़ती दुश्मनी अब खुलकर सामने आ गई है। वैगनर सेना अब रूसी शहर रोस्तोव में मार्च कर रही है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने राष्ट्र को संबोधित कर कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन ने देशद्रोह किया है और रूस के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। पुतिन ने कहा कि वह हर हाल में अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे।

Russia Wagner Rebel Updates:

रूस मामले पर नजर बनाए हुए है अमेरिका

रूस में वैगनर ग्रुप की सैन्य बगावत की जानकारी से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को अवगत कराया गया है। इतना ही नहीं, अमेरिका के द्वारा मामले पर कहा गया कि वह इस पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जर्मनी घटना पर करीब से नजर रख रहा

यूरोपीय देश जर्मनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जर्मनी रूस की घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहा है। जहां वैगनर ग्रुप ने दक्षिण में एक प्रमुख सैन्य मुख्यालय पर नियंत्रण करने का दावा किया है।

तेल डिपो में आग

वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के इस दावे के कुछ घंटों बाद कि उसने शहर में रूसी सैन्य सुविधाओं पर नियंत्रण कर लिया है। इसके साथ ही अब वोरोनिश का एक तेल डिपो आग की चपेट में आ गया है।

वैगनर समूह ने खुद को देशभक्त बताया

वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने खुद को देशभक्त कहा है। पुतिन के 'विश्वासघात' के आरोप से उन्होंने इंकार किया है। वैगनर के नेता येवगेनी प्रिगोझिन ने खुद को और अपने सभी सैनिकों को देशभक्त करार दिया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि विद्रोह को विश्वासघात कहने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्रपति पुतिन से बड़ी गलती हुई है। प्रिगोझिन ने कहा हम देशभक्त हैं और जो लोग आज हमारा विरोध कर रहे हैं, वे वे लोग हैं जो बदमाशों के इर्द-गिर्द जमा हो गए हैं। पुतिन ने कहा था विद्रोह करने वाले गद्दारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

रूसी राजमार्ग बाधित

वैगनर समूह की मौजूदगी की खबरों के बीच प्रमुख रूसी राजमार्ग बाधित हो गया है। दक्षिणी रूस में एक प्रमुख राजमार्ग पर वाहन चालकों को इससे बचने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया गया कि वैगनर ग्रुप के सैनिक इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह अलर्ट रूसी राजमार्गों का संचालन करने वाली कंपनी एव्टोडोर ने टेलीग्राम के जरिये दी है।

यूक्रेन बोला- अभी शुरुआत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने ट्वीट कर कहा कि रूस के क्षेत्र पर प्रिगोझिन के आतंकवाद विरोधी अभियान के कारण रोस्तोव, कई संघीय राजमार्गों, मुख्यालय पर पहले ही कब्जा हो चुका है। यह तो रूस में केवल अभी शुरूआत है उसे इसका अंजाम भुगतना होगा।

पुतिन बोले- विद्रोह पीठ में छुरा घोंपने जैसा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अब हम जो देख रहे हैं वह पीठ में छुरा घोंपने जैसा है और उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि हम अपने लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं और किसी भी मतभेद को दूर किया जाना चाहिए। इस सशस्त्र विद्रोह के खिलाफ हमारी प्रतिक्रिया काफी सख्त होगी। पुतिन ने कहा कि हमने मॉस्को और कई प्रांतों में आतंकवाद विरोधी शासन की घोषणा की है और रोस्तोव में स्थिरता बहाल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें विश्वासघात का सामना करना पड़ा और ज्यादा भरोसा करने की वजह से धोखा मिला है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया संबोधित

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्राइवेट आर्मी वैगनर के हमले के बाद कहा कि आज हम जिस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं, वह आंतरिक रूप से विश्वासघात है। हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने कहा कि कोई भी विद्रोह करेगा तो उसे दंड दिया जाएगा। गद्दारो के विद्रोह को कुचल दिया जाएगा।

Tags

Next Story