Russia Wagner Rebel: वैगनर आर्मी ने एक और रूसी शहर पर किया कब्जा, अब मास्को से सिर्फ 500 KM दूर

Russia Wagner Rebel: वैगनर आर्मी ने एक और रूसी शहर पर किया कब्जा, अब मास्को से सिर्फ 500 KM दूर
X
Russia Wagner Rebel: रूस (Russia) में गृह युद्ध (Civil War) को लेकर रूस की राजधानी मास्को (Moscow) में लॉकडाउन लगा दिया गया है। रूसी सरकार युद्ध की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर वैगनर आर्मी (Wagner Army) ने रूस के एक और शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। वैगनर अब मास्को से सिर्फ 500 KM दूर है।

Russia Wagner Rebel: रूस (Russia) में गृह युद्ध जारी है। इसको लेकर रूस की राजधानी मास्को (Moscow) में लॉकडाउन लगा दिया गया है। रूसी सरकार युद्ध की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर वैगनर आर्मी (Wagner Army) लगातार मास्को की ओर बढ़ रही है। वैगनर आर्मी रूस के एक के बाद एक शहर पर अपना कब्जा जमाते हुए आगे बढ़ते जा रही है। वैगनर आर्मी ने पहले ही रोस्तोव (Rostov) शहर पर अपना कब्जा जमाया हुआ है, इसके बाद वैगनर ने रूस के एक और शहर पर अपना कब्जा जमा लिया है। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) अपने 25 हजार सैनिकों के साथ राजधानी मॉस्को पर हमला करने के लिए बढ़ रहे हैं। वैगनर अब मॉस्को से सिर्फ 500 किलोमीटर दूरी पर है। सड़कों पर टैंकों को देखा जा रहा है।

रूसी सेना ने हमले कर वैगनर आर्मी को मारा है- प्रिगोझिन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) के उस बयान का काफी मजाक उड़ाया है, जिसमें पुतिन से प्रिगोझिन को देशद्रोही कहा था। बता दें कि पुतिन ने आज यानी शनिवार को रूसी लोगों को संबोधित करते हुए प्रिगोझिन को कड़ी चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन की वैगनर आर्मी ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। प्रिगोझिन और उनके सैनिकों का दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर नियंत्रण है। वे बोल रहे हैं कि वे मरने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही प्रिगोझिन की सेना ने पुतिन की सेना से सैन्य हमले का बदला लेने की कसम खाई है। प्रिगोझिन ने कहा कि रूसी सेना के हमले में कुछ वैगनर आर्मी मारे गए हैं।

हथियार और टैंक के साथ मॉस्को आ रही वैगनर आर्मी

बताया जा रहा है कि वैगनर आर्मी के लड़ाकू विमानों, टैंकों और बख्तरबंद वाहनों का एक काफिला राजधानी मॉस्को से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर है, इस दूरी को तय करने में सिर्फ 6 घंटे का समय लगेगा। वैगनर आर्मी लिपेत्स्क क्षेत्र में पहुंच चुकी है। वैगनर आर्मी की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेना टैंक और भारी गोला बारूद के साथ मॉस्को की ओर बढ़ रही है। वोरोनिश क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि वैगनर द्वारा सशस्त्र विद्रोह के बाद उसे आतंकवाद घोषित कर दिया गया है। अब उसके खिलाफ जरूरी सैन्य कदम उठाए जा रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि वैगनर सैनिक दो अन्य दक्षिणी शहरों, क्रास्नोडार और वोल्गोग्राड के बाहरी इलाके में हैं। ऐसे में रूस के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी।

ये भी पढ़ें...Russia Wagner Rebel LIVE: पुतिन की चेतावनी, कहा- मार्शल लॉ तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Tags

Next Story