रूस के राष्ट्रपति को बड़ा झटका, पुतिन के राइट हैंड कहे जाने वाले डुगिन की बेटी की हत्या

रूस के राष्ट्रपति को बड़ा झटका, पुतिन के राइट हैंड कहे जाने वाले डुगिन की बेटी की हत्या
X
रूस के राष्ट्रपति (President of Russia) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि पुतिन का राइट हेंड कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन (Alexander Dugin) की बेटी डारिया (Daria) की हत्या कर दी गई है।

रूस के राष्ट्रपति (President of Russia) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि पुतिन का राइट हेंड कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन (Alexander Dugin) की बेटी डारिया (Daria) की हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारी के मुताबिक डारिया डुगिन अपनी लैंड क्रूजर प्राडो कार में सवार होकर कही जा रही थीं।

इस दौरान मॉस्को के पास उनकी कार को ब्लास्ट (Car Bomb Blast) कर उड़ा दिया। ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही अलेक्जेंडर डुगिन (Alexander Dugin) भी मौके पर पहुंच गए हैं। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंड क्रूजर प्राडो कार में जोरदार धमाका हुआ. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। और आसपास चीख-पुकार मच गई, यातायात एक दम पूरी तरह ठप हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इसी साल जुलाई में डारिया डुगिन को ब्रिटेन द्वारा रूस की जनता पर लगाए गए प्रतिबंधों में शामिल किया गया था। 60 वर्षीय अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया एक लेखिका थीं। डारिया के पिता अलेक्जेंडर डुगिन को आमतौर पर रूसी राष्ट्रपति का 'दिमाग' कहा जाता है।

यह योजना केवल अलेक्जेंडर डुगिन को मारने के लिए बनाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस कार को उड़ाया गया हैं उसी में अलेक्जेंडर डुगिन बैठने वाले थे, लेकिन बाद मेंउन्होंने बैठने से मना कर दिया था। वही इस पूरे मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं।

Tags

Next Story