रूस: इस बिमारी के कारण राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल छोड़ सकते हैं अपना पद

रूस: इस बिमारी के कारण राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल छोड़ सकते हैं अपना पद
X
खबर है कि व्लादिमीर पुतिन जनवरी साल 2021 में अपने पद को छोड़ने की योजना को सर्वजनिक कर सकते हैं। सोलोवी का यह भी कहना है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पार्किंसंस से पीड़ित हो सकते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साल 2021 में अपना पद छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसके कारण वह साल 2021 में अपने पद को छोड़ सकते हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वेलेरी सोलोवी ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड एलिना काबेवा और उनकी दो बेटियां उनसे राष्ट्रपति पद को छोड़ने के लिए कह रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि एक परिवार है, उसका उनपर बहुत प्रभाव है। खबर है कि व्लादिमीर पुतिन जनवरी साल 2021 में अपने पद को छोड़ने की योजना को सर्वजनिक कर सकते हैं। सोलोवी का यह भी कहना है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पार्किंसंस से पीड़ित हो सकते हैं। क्योंकि, हाल ही में उनमें इस बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे।

व्लादिमिर पुतिन के राष्ट्रपति पद छोड़ने की अटकलें ऐसे वक्त में सामने आई हैं जब रूसी विधायक राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित एक कानून पर विचार कर रहे हैं। इसमें पूर्व राष्ट्रपतियों को आपराधिक अभियोजन से आजीवन प्रतिरक्षा प्रदान करने की बात की गई है।

क्या है पार्किंसंस बीमारी?

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्किंसंस बीमारी एक ऐसा मानसिक रोग है, जिसमें मानव शरीर में कपकपी, कठोरता, चलने में परेशानी होना, संतुलन और तालमेल आदि समस्याएं होती हैं। इसके लक्षण या संकेत अलग-अलग लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं।

Tags

Next Story