पुतिन ने PM Modi को बताया सबसे बड़ा दोस्त, 'Make in India' की जमकर की तारीफ

पुतिन ने PM Modi को बताया सबसे बड़ा दोस्त, Make in India की जमकर की तारीफ
X
Vladimir Putin and PM Modi Friendship: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि उनकी 'मेक इन इंडिया' पहल का भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में प्रभावशाली प्रभाव पड़ा है।

Vladimir Putin and PM Modi Friendship: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के अमेरिकी दौरे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि रूस और भारत के संबंध (india russia relations) खराब हो सकते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। भारत और रूस की दोस्ती एक बार फिर से देखने को मिली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा दोस्त पीएम मोदी भारत में शानदार काम कर रहा है। उनकी 'मेक इन इंडिया' (Make in India) पहल का भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में प्रभावशाली प्रभाव पड़ा है। पुतिन एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को ऐसे देश का उदाहरण बताया है जो कंपनियों को स्थानीय स्तर पर उत्पादों के विकास, निर्माण और संयोजन के लिए प्रोत्साहित करता है। पुतिन ने कहा, "भारत में हमारे सबसे बड़े मित्र, पीएम मोदी ने कई साल पहले ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर वास्तव में प्रभावशाली प्रभाव पड़ा है। जो अच्छा काम कर रहा है उसका अनुकरण करने से कोई नुकसान नहीं होगा, भले ही इसे बनाने वाले हम नहीं बल्कि हमारे दोस्त हों।'"

आरटी के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने रूस में घरेलू उत्पादों और ब्रांडों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत का उदाहरण दिया। उन्होंने स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं को विकसित करने और विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए एक प्रभावी मॉडल बनाने की भारत की पहल की सराहना की। पुतिन ने हमारे उत्पादों को आधुनिक रूप और गुणों के साथ अधिक सुविधाजनक और कार्यात्मक बनाने के बारे में सोचने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक और उत्पाद डिजाइन घरेलू व्यापार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनना चाहिए।

मेक इन इंडिया

बता दें कि विनिर्माण पर भारत के नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने के एक हिस्से के रूप में सितंबर 2014 में वैश्विक स्तर पर 'मेक इन इंडिया' पहल शुरू की गई थी। इस पहल का उद्देश्य भारत को सबसे पसंदीदा वैश्विक विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्पाद को बढ़ावा देना और आर्थिक विकास की गति को बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें- Haribhoomi Explainer: विदेशी दौरे से लौटे प्रधानमंत्री मोदी, यहां जानिए कितना खास रहा पीएम का दो देशों का दौरा

Tags

Next Story