रूस में कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक Andrey Botikov की हत्या, राष्ट्रपति पुतिन परेशान, जानें कौन है जिम्मेदार

कोविड की महामारी में लोगों को अनेक संकटाें का सामना करना पड़ा। लोग उम्मीद कर रहे थे कि जल्द से जल्द इस महामारी से बचने के लिए कोई वैक्सीन बन जाए। वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बनाकर लोगों की उम्मीदों को पूरा कर दिया था। लेकिन, कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों में से एक वैज्ञानिक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्पुतनिक वी कोरोनावायरस वैक्सीन के विकास पर काम करने वाले शीर्ष वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव की हत्या कर दी गई है। इस हत्या से रूस में हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 47 वर्षीय एंड्री बोटिकोव के रूप में पहचाने जाने वाले वायरोलॉजिस्ट उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने गेमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर में स्पुतनिक वी वैक्सीन पर काम किया था, जिसे 2020 में निर्मित किया गया था। स्पुतनिक वी को वायरस के खिलाफ दुनिया का पहला नेजल वैक्सीन कहा जाता है। एंड्री बोटिकोव अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
रूस के राष्टपति ने किया था सम्मानित
बोटिकोव देश में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे और उन्हें वैक्सीन पर उनके काम के लिए ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड से सम्मानित किया गया था। स्पुतनिक वी वैक्सीन पर अपने काम से पहले, बोटिकोव ने वायरस डीआई के रूसी राज्य संग्रह में काम किया था। बोटिकोव की हत्या की खबर सुनकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हैरान हैं।
बेल्ट से गला घोंटकर की हत्या
रूस के वैज्ञानिक बोटिकोव की मौत की तफ्तीश की जा रही है। इस जांच में अधिकारियों ने बताया कि एक 29 वर्षीय युवक ने मामूली बहस के दौरान बेल्ट से बोटिकोव का गला घोंट दिया और फरार हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि बोटिकोव का शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, यह भी बताया कि आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS