सऊदी सरकार ने हाजियों को दी राहत, 29 जुलाई से हज यात्रा की शुरुआत

सऊदी सरकार ने हज पर जाने वाले हाजियों को राहत दी है। सरकार ने हाजियों को देते हुए 29 जुलाई 2020 से हज यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी है कि करीब एक हजार श्रद्धालुओं को हज पर जाने की इजाज़त दी जाएगी। जबकि,
हज यात्रा में 65 साल से अधिक उम्र के यात्रियों को इज़ाज़त नहीं दी जाएगी। यदि कोई यात्री शारीरिक रूप से अस्वस्थ पाया जाता है तो उसकी यात्रा तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।
बता दें कि सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में प्रति वर्ष इन दिनों लगभग 25 लाख लोग तीर्थयात्रा के लिए आते थे। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सऊदी सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, 65 साल से कम उम्र के लोग की हज यात्रा पर जा सकेंगे और उन्हें कोई भी गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए।
जैसा कि आप जानते हैं चांद दिखने के आधार पर हज का समय चांद निर्धारित होता है। बीते महीने सऊदी अरब ने बहुत सीमित लोगों के साथ हज यात्रा शुरू करने के लिए कहा था। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, अरब गल्फ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सऊदी अरब में सामने आए हैं। सऊदी में अबतक 2,53,349 कोरोना केस की पुष्टि हुई है। जिसमें से 2,523 लोगों की मौत हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS