SCO Summit 2022: भारत बना शंघाई सहयोग संगठन का अध्यक्ष, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने पीएम मोदी को दी बधाई

SCO Summit 2022: भारत बना शंघाई सहयोग संगठन का अध्यक्ष, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने पीएम मोदी को दी बधाई
X
एशिया के सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक शंघाई सहयोग संगठन ( SCO Summit) का अध्यक्ष भारत (India) बन गया है।

एशिया के सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक शंघाई सहयोग संगठन ( SCO Summit) का अध्यक्ष भारत (India) बन गया है। इस बार इसका आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी पहुंचे हैं।

इस मौके पर चीन (China) के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अध्यक्षता गृहण करने पर बधाई दी है। शी चिनफिंग ने इस अवसर हाथ भी मिलाया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि अगले साल आयोजित होने वाले समिट में चीन भारत की पूरी तरह से मदद करेगी। शी के बयान से ऐसा लग रहा है कि अगले साल 2023 में भारत में एससीओ समिट का आयोजन हो सकता है। सीमा विवाद से पैदा हुए सैन्य तनाव के बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक दूसरे से मिले हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान में में शंघाई सहयोग संगठन समिट के सेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच इस साल तेजी से ग्रोथ करने के लिए तैयार है। वैश्विक एससीओ की मुमिका को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान महामारी और युक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। साथ ही देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल मैन्युफेक्चरिंग हब बनने की दिखा में काम कर रहा है।

Tags

Next Story