SCO Summit 2022 : PM मोदी बोले- दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था, शी जिनपिंग ने किया भारत का समर्थन

SCO Summit 2022 : PM मोदी बोले- दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था, शी जिनपिंग ने किया भारत का समर्थन
X
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) की शिखर बैठक की। साथ ही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने आज शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) की शिखर बैठक की। साथ ही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

इस दौरान पीएम मोदी कहा, एससीओ की भूमिका बेहद अहम है। इससे भरोसे का माहौल बनेगा। हम आपसी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। 40 प्रतिशत लोग इस संगठन के देशों में रहते हैं। इस समय पूरा विश्व भोजन और ऊर्जा के संकट से जूझ रहा है। पीएम ने कहा कि एससीओ देशों को स्टार्टअप और फूड फेस्टिवल के लिए काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी देशों को ट्रांजिट सुविधाओं पर मिलकर काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर ट्रांजिट सुविधा होने पर सभी देशों को फायदा होगा। पीएम ने कहा कि कोविड और यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कई रुकावटें आई हैं, इसलिए हम भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना चाहते हैं। एससीओ समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम लोग केंद्रित विकास मॉडल पर फोकस कर रहे हैं. हम हर क्षेत्र में नवाचार का समर्थन कर रहे हैं। आज हमारे देश में 70,000 से अधिक स्टार्ट-अप और 100 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

मोदी ने कहा हम भारत को एक विनिर्माण हब बनाने पर प्रगति कर रहे हैं। इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 7.5% वृद्धि की आशा है जो विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक होगी। हम जन-केंद्रित विकास मॉडल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम स्टार्टअप्स और इनोवेशन पर एक स्पेशल वर्किंग ग्रुप की स्थापना करके SCO के सदस्य देशों के साथ अपना अनुभव साझा करने के लिए तैयार हैं।

PM मोदी ने कहा भारत के गुजरात में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन बनाया गया हैं। यह पारंपरिक चिकित्सा के लिए ये WHO का पहला और एकमात्र वैश्विक केंद्र होगा। इस पर SCO देशों को भी पारंपरिक औषधि पर सहयोग बढ़ाना चाहिए। वही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि हम 2023 में भारत की अध्यक्षता होने वाली बैठक का समर्थन करेंगे।

Tags

Next Story