Greece: प्रवासियों को ले जा जहाज समुद्र में डूबा, 79 लोगों की मौत, 104 का रेस्क्यू

Greece: प्रवासियों को ले जा जहाज समुद्र में डूबा, 79 लोगों की मौत, 104 का रेस्क्यू
X
Greece: ग्रीस में जहाज के डूबने से 79 प्रवासियों (Migrants) की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। इसमें तकरीबन 104 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया है। पढ़िये हादसे की वजह क्या रही...

ग्रीस (Greece) से एक बेहद ही दुखद जानकारी सामने आ रही है। यहां पर एक जहाज को डूबने से 79 प्रवासियों (Migrants) की मौत हो गई। वहीं, दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। यह घटना, हाल के वर्षों में यूरोप में सबसे घातक नौवहन आपदाओं (Shipping Disasters) में से एक साबित हुई है। इसमें बचे हुए लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा बुधवार की सुबह हुआ था। हालांकि, रेस्क्यू किए गए लोगों को कलामाता शहर ले जाया गया है। इस जहाज में अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 750 लोग जहाज पर सवार थे, जबकि संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की तरफ से कहा गया कि यह संख्या तकरीबन 400 तक है। इसमें तकरीबन 104 लोगों को बचा लिया गया और रिपोर्टों के आधार पर नाव लीबिया (Libya) से रवाना हुई थी और इस जहाज में सवार अधिकतर प्रवासी लोग मिस्र, सीरिया (Syria) और पाकिस्तान (Pakistan) के थे। ग्रीस के दक्षिणी तट पर पेलोपोनीज क्षेत्र से करीब 50 मील दूर प्रवासियों से भरा जहाज डूब गया।

ग्रीस तट रक्षक की तरफ से कहा गया कि उन्होंने जहाज से संपर्क किया और सहायता की पेशकश की थी। ग्रीक के कार्यवाहक प्रशासन ने त्रासदी के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। जहाज की तबाही ने हाल के वर्षों में ग्रीस तट से सबसे घातक घटनाओं में से एक को उजागर किया है। हाल ही में सबसे बड़ी घटना फरवरी में हुई, जब एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टानों में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद 96 लोगों की मौत हो गई। ग्रीस विभिन्न क्षेत्रों के शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए यूरोपीय संघ में एक प्रमुख प्रवेश बिंदु रहा है।

Also Read: Nigeria में भीषण Boat Accident, 300 लोग थे नाव में सवार, 100 से अधिक की मौत

ग्रीस के प्रवासन मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि प्रवासियों (Migrants) के जीवन को खतरे में डालने के लिए इंटरनेशनल तस्करी नेटवर्क को दोषी ठहराया था, जबकि शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने सरकारों से गरीबी और संघर्ष से भाग रहे लोगों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने के लिए मिलकर काम करने को कहा है।

Tags

Next Story