Russia: मॉस्को के शॉपिंग मॉल में गर्म पानी का पाइप फटा, 4 लोगों की मौत, 10 घायल

Russia: रूस के मॉस्को (Moscow) से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां शहर के एक शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में गर्म पानी का पाइप (Hot Water Pipe) फटने से तकरीबन 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल हुए लोगों को प्राथमिक रूप से उपचार सुविधाएं दी गईं और उसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भेज दिया गया है। हालांकि, रूस की जांच समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेयर ने घटना पर क्या बताया
मेयर ने मामले पर बताया कि सीज़न्स मॉल (Season mall) में दुर्घटना एक पाइप फटने के कारण हुई है। मॉल के एक हिस्से में उबलता हुआ पानी भर गया, जिसमें तकरीबन 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। इसमें मॉल के अंदर से गर्म भाप निकलती हुई देखी जा सकती है। साथ ही, कई घायल लोगों को दर्द से कराहते हुए दिखाया गया है।
Four people were killed and 10 injured after a hot water pipe burst at a shopping mall in western Moscow, reports Reuters
— ANI (@ANI) July 23, 2023
Also Read: बोस्निया में रूस की तेल रिफाइनरी में बड़ा हादसा, 8 कर्मचारी घायल
रूस की जांच समिति कर रही जांच
सीज़न्स मॉल में गर्म पानी के पाइप फटने का सही कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आपातकालीन सेवाओं (Emergency Services) को घटनास्थल पर लगा दिया गया है। साथ ही, रूस ने इस मामले के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। ताकि, यह पता चल सके कि इस हादसे की असली वजह क्या थी और उन्होंने घटनास्थल पर जाकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
2007 में बना हुआ सीज़न्स मॉल छह मंजिला है और तकरीबन 62,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस मॉल के अंदर तकरीबन 150 से अधिक दुकानें हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस घटना को 'त्रासदी' बताया है। उन्होंने परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि बचावकर्मी काम करना जारी रख रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS