New Zealand Shooting: महिला फुटबॉल विश्व कप से पहले ऑकलैंड में गोलीबारी, 2 की मौत, कई घायल

New Zealand Shooting: महिला फुटबॉल विश्व कप से पहले ऑकलैंड में गोलीबारी, 2 की मौत, कई घायल
X
New Zealand Shooting: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में गुरुवार को महिला फुटबॉल विश्व कप (Women Soccer World Cup) के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें तकरीबन दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

New Zealand Shooting: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड (Auckland) में फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में गुरुवार को महिला फुटबॉल विश्व कप (Women Soccer World Cup) के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल पर ही बंदूकधारी हमलावर को ढेर कर दिया। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने क्या बताया

प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस (Chris Hipkins) ने न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट (Football Tournament) योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा और यह कोई राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम से जुड़ा हुआ मामला नहीं था। अब फुटबॉल खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए ऑकलैंड में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ा दिया गया है।

सभी खिलाड़ी सुरक्षित

ऑकलैंड ने नौवें महिला विश्व कप के लिए हजारों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और पर्यटकों का स्वागत किया, जिसकी सह-मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कर रहे हैं। गुरुवार को दो शुरुआती मैचों में, नॉर्वे ऑकलैंड में न्यूजीलैंड से खेलेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया सिडनी में आयरलैंड (Ireland) से भिड़ेगा। गोलीबारी ऑकलैंड शहर में नॉर्वेजियन टीम होटल के पास हुई और कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वे सभी लोग सुरक्षित हैं।

Also Read: New Zealand: न्यूजीलैंड में चीनी रेस्टोरेंट में कुल्हाड़ी से हमला, 4 लोग घायल

कमला हैरिस के पति सुरक्षित

विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिए न्यूजीलैंड में राष्ट्रपति प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris) के पति डगलस एम्हॉफ सुरक्षित हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी दूतावास ने दी है। ऑकलैंड में कई सड़कों की घेराबंदी कर दी गई हैं। शहर के कुछ इलाकों से चलने वाली बसों के रास्तों में भी बदलाव किया गया है।

न्यूजीलैंड (New Zealand) में बंदूक हिंसा काफी खतरनाक हैं। यहां पर 2019 में एक सामूहिक गोलीबारी में तकरीबन 51 मुस्लिम उपासकों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से न्यूजीलैंड ने अपने बंदूक नियमों में काफी सख्ती कर दी है।

Tags

Next Story