Thailand shooting: थाईलैंड में बैंकॉक मॉल के अंदर गोलीबारी, कई लोगों की जान मुसीबत में फंसी

Thailand shooting: थाईलैंड से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर बैंकॉक के सियाम पैरागॉन मॉल में हैंडगन से लैस एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज सुनकर मॉल में लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग फायरिंग से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभालने का काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों की भीड़ सियाम पैरागॉन मॉल से भाग रही थी। सुरक्षा गार्ड सभी को जल्दी-जल्दी बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद थाईलैंड के पीएम का भी बयान सामने आया है। श्रेथा थाविसिन ने कहा कि वह घटना की अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
थाईलैंड में पहले भी हुई गोलीबारी
थाईलैंड में इससे पहले भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी थाईलैंड के सुरत थानी (Surat Thani) शहर के खीरी रैट निखोम जिले में अप्रैल माह में गोलीबारी की घटना हुई थी। फिलहाल पुलिस ने जांच कर संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। गोलीबारी की घटना एक पूर्व ग्राम प्रधान के आवास के पास हुई।
बता दें कि थाईलैंड में भी बंदूक की संस्कृति में इजाफा हो गया है। पिछले कुछ महीनों में देश में हिंसक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल अक्टूबर में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने 36 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस विनाशकारी घटना में 24 बच्चे भी शामिल थे। वहीं, ऐसी ही एक घटना बीते मार्च में भी देखने को मिली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS