पाकिस्तान में सिखों पर नहीं रुक रहा अत्याचार, पेशावर में सिख युवक की हत्या

पाकिस्तान में सिखों के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के पेशावर में एक 25 वर्षीय सिख युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रविंदर सिंह के रूप में हुई है। पेशावर एसएसपी ने बताया कि पेशावर में अज्ञात व्यक्तियों ने 25 वर्षीय सिख युवक रविंदर सिंह की हत्या कर दी है।
रविंदर सिंह का शव चामकानी पुलिस थाना क्षेत्र में पाया गया है। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को फिलहाल मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल के रविंदर सिंह पत्रकार हरमीत सिंह का भाई था। वह मलेशिया में रहता था लेकिन खरीदारी करने के लिए पेशावर आया हुआ था। मूल रूप से रविंदर सिंह खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले का रहने वाला था।
बता दें कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के 2 दिन बाद पेशावर शहर में सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से एकबार फिर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
भारत ने की कड़ी
पेशावर में हुई खिस युवक की हत्या पर भारत ने कड़ी निंदा की है। यह जानकारी केंद्रीय गृहमंत्रालय के द्वारा दी गई है। भारत पाकिस्तान सरकार से अपराधियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS