G20 Summit 2023:स्पेन के राष्ट्रपति जी-20 समिट के लिए नहीं आएंगे भारत, जानें क्या रही वजह

G20 Summit 2023:स्पेन के राष्ट्रपति जी-20 समिट के लिए नहीं आएंगे भारत, जानें क्या रही वजह
X
G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर एकदम तैयार है। इसी बीच, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रों सांन्चेज जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीें आ रहे हैं। पढ़िये वजह...

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली का भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर एकदम तैयार है। इसी बीच, एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह फैसला कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लिया है।

सांचेज ने ट्विटर पर दी जानकारी

सांचेज ने टविटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं, लेकिन वह भारत की यात्रा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि नेताओं के शिखर सम्मेलन में स्पेन का प्रतिनिधित्व कार्यवाहक प्रथम उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे। सान्चेज जी-20 शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे विश्व नेता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अन्य दो नेता हैं जो दिल्ली नहीं आएंगे। राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। सभी G20 देशों और नौ अन्य राज्यों (बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात) के नेताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति भारत आएंगे

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर 9 सितंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिर में दोपहर के भोजन पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इन दोनों नेताओं की मुलाकात फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में हुई थी। पीएम मोदी ने जुलाई माह में फ्रांस की यात्रा की थी। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज यानि 8 सितंबर को 3 दिन के लिए दौरे पर भारत आ रहे हैं। यह दौरा उनके राष्ट्रपति बनने के बाद पहला होगा। वह अमेरिका से रवाना हो चुके हैं। उनकी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसके बाद वह जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

Tags

Next Story