प्रशांत महासागर में आया शक्तिशाली भूकंप, न्यूजीलैंड से इंडोनेशिया तक दिखा असर, सुनामी की चेतावनी जारी

दक्षिण प्रशांत महासागर में शक्तिशाली भूकंप आया है। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह के 6 मील (10 Km) दक्षिण-पूर्व में था। इसका असर न्यूजलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक देखा गया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, आस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी का कहना है कि दक्षिण महासागर में 7.7 की तीव्रता से भूकंप आने की वजह से सुनामी आने की खबर की पुष्टि की है। ट्विटर अकाउंट ब्यूरो ऑफ मेट्रोलॉजी, आस्ट्रेलिया ने लॉर्ड होवे द्वीप के लिए खतरा बताया है।
TSUNAMI CONFIRMED. Observation - Norfolk Is at 2:15am AEDT. MARINE THREAT warning for LORD HOWE ISLAND. Issued by JATWC 2:02 AM AEDT Thu 11 Feb 2021. Tsunami affecting marine area commencing after 2:45 am AEDT Thu, persisting for several hours Warnings at: https://t.co/0U1oGjJrAx pic.twitter.com/pZNlowBWdC
— Bureau of Meteorology, Australia (@BOM_au) February 10, 2021
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है। सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर तक की सुनामी आ सकती है। अभी तक किसी तरह के जानमाल माल की खबर नहीं है।
बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार शाम को गहरे समुद्र में शक्तिशाली भूकंप आया था, भूकंप का केंद्र केन्द्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS