अशरफ गनी के देश छोड़ते ही तालिबान ने जारी किया बड़ा बयान, स्थानीय लोगों से की अपील, काबुल में घुसेंगे लड़ाके

अशरफ गनी के देश छोड़ते ही तालिबान ने जारी किया बड़ा बयान, स्थानीय लोगों से की अपील, काबुल में घुसेंगे लड़ाके
X
तालिबानी नेताओं ने बयान जारी कर कहा कि अब उनके लड़ाके काबुल में एंट्री करेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से अपील की है।

अफगानिस्तान में 100 दिनों से जारी तालिबान के साथ संघर्ष के बाद आखिरकार काबुल में एंट्री के बाद अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया। इसके बाद तालिबानी नेताओं ने बयान जारी कर कहा कि अब उनके लड़ाके काबुल में एंट्री करेंगे। साथ ही उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से अपील की है। कहा जा रहा है कि अशरफ गनी देश छोड़कर कजाकिस्तान चले गए हैं। अभी भी सत्ता सौंपने की पूरी प्रक्रिया बातचीत के जरिए की जा रही है। फिलहाल तालिबान के आगे गनी सरकार ने खुद को सरेंडर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबानी नेताओं ने बयान जारी कर कहा कि हम काबुल में घुसेंगे। लोगों और पुलिस को डरने की जरूरत नहीं है। सत्ता हस्तांतरण के बाद ही राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया। अफगानिस्तान के एचपीएनआर प्रमुख ए अब्दुल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया है और तालिबानी संगठन से कुछ और समय मांगा गया है।

वहीं दूसरी तरफ तालिबानी प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि हम तालिबान में एंट्री करना चाहते हैं। पुलिस को हम से डरने की कोई जरूरत नहीं है। काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली आ चुकी है। क्योंकि भारत सरकार ने हालात को लेकर काबुल एयरपोर्ट पर भारतीयों के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट लगा दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि देश की राजधानी काबुल सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर कहा जाता है। जहां पर तालिबान नेता ने कहा कि जान, संपत्ति और सम्मान को नुकसान नहीं होगा। लोग दहशत के बीच काबुल छोड़ना चाहते हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है।

Tags

Next Story