बड़ी खबर: अमेरिकी राष्ट्रपति का वैक्सीन डोज को लेकर ऐलान, टीएस संधू बोले- एक बड़ा हिस्सा भारत को मिलने की उम्मीद

भारत समेत दुनियाभर के देशों में फैली कोरोना महामारी को लेकर वैक्सीनेशन पर काम चल रहा है। हर देश दूसरे देश को वैक्सीन दे रहा है। इसी बीच अमेरिका ने दुनिया के कई देशों को 2.5 करोड़ वैक्सीन डोज (Vaccine) देने का ऐलान किया है। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भी बड़ी जानकारी दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वैश्विक स्तर पर वैक्सीन बांटने का बड़ा प्लान बनाया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने 2.5 करोड़ वैक्सीन डोज देना का ऐलान किया है। इसी बीच अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने बताया कि 2.5 करोड़ वैक्सीन डोज में प्रमुख हिस्सा होगा।
अमेरिका में भारतीय राजदूत ने रक्षा उत्पादन अधिनियम पर दी जानकारी
एएनआई को जानकारी देते हुए अमेरिका में भारतीय राजदूत ने बताया कि अमेरिका ने रक्षा उत्पादन अधिनियम को हटाने की भी घोषणा की है। जिसका अर्थ है कि अब और प्राथमिकता आपूर्ति की आवश्यकता नहीं होगी। यह विशेष रूप से एस्ट्राजेनेका और नोवाक्स के लिए वैक्सीन निर्माण के लिए आपूर्ति श्रृंखला को और सुचारू करेगा।
पीएम मोदी और हैरिस के बीच हुई बातचीत
वहीं दूसरी तरफ बीती रात अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पीएम मोदी से की फोन पर बातचीत की। वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पीएम ने अमेरिका का धन्यवाद किया है। उम्मीद है कि वैक्सीन की पहली खेप भारत को जून के अंत तक मिल जाएगी। पीएम ने अमेरिका के फैसले को सराहा और साथ ही कमला हैरिस को भारत आने का न्यौता दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS