US Shooting: अमेरिका के अटलांटा में दिन दहाड़े फायरिंग, 3 लोगों की मौत

US Shooting: अमेरिका में बढ़ती बंदूक की संस्कृति के बाद देशभर में गोलीबारी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा (Atlanta) में एक शॉपिंग मॉल के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में एक किशोर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी की घटना की जानकारी होमिसाईड अधिकारियों को दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुए हैं।
अधिकारी जांच में जुटे
होमिसाईड अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि साउथवेस्ट अटलांटा के इवांस स्ट्रीट पर दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद हमें मौके पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के बाद पता चला कि दो संदिग्ध व्यक्ति उन लोगों के पास आए और गोलियां बरसा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह अधिकारी ने यह भी कहा कि मृतक में से अपने बचाव के लिए एक पिस्टल निकाल ली और जवाबी फायरिंग (Firing) भी की। जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से किशोर 17 साल का था, दूसरे की उम्र 20 के आसपास थी और तीसरे की उम्र 30 के आसपास थी। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। होमिसाईड अधिकारी गोलीबारी के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं।
इससे पहले भी हुई गोलीबारी की घटनाएं
अमेरिका के मैरीलैंड (Maryland) के एनोपोलिस में एक निजी आवास पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था और घाय लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से कड़ी पूछताछ में उसने अपने जुर्म को कबूल लिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS