Pakistan Terror Attack: बलूचिस्तान के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत

Pakistan Terror Attack: बलूचिस्तान के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत
X
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी और अन्य चार मजदूर शामिल हैं।

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने बलूचिस्तान (Balochistan) के पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी और अन्य चार लोग मजदूर शामिल हैं।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के तुरबत के नसीराबाद इलाके में एक पुलिस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में चार मजदूरों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले में मारे गए मजदूर पंजाब के रहने वाले थे और उनकी पहचान मोहम्मद उजैर, बाकर अली, शहबाज अहमद और शहजाद अहमद के रूप में हुई। पीड़ितों के शवों को टीचिंग हॉस्पिटल तुरबत में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस हमले में एक मजदूर घायल हो गया है।

पाकिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने पुष्टि की कि गोलीबारी एक आतंकवादी घटना थी। इसके साथ ही उन्होंने निहत्थे मजदूरों पर हमले की निंदा की। इसके अलावा अंतरिम मुख्यमंत्री अली मर्दन खान डोमकी ने गृह और जनजातीय मामलों के मंत्रालय से एक रिपोर्ट तलब की।

यह भी पढ़ें:- Bangladesh: आम चुनाव से पहले बांग्लादेश में हिंसा, विपक्षी दल BNP के शीर्ष नेता गिरफ्तार, तनाव बढ़ा

बता दें कि बलूचिस्तान के तुरबत में इस महीने में ही ये दूसरी घटना है। यहां लगातार विशेष रूप से पंजाब के मजदूरों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले महीने की शुरुआत में तुरबत शहर में बंदूकधारियों रात के समय हमला कर दिया था। इस हमले में कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने आगे बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने एक निर्माणाधीन घर में सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया।

Tags

Next Story