America: टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, 'आई हेट इंडियंस' कहा और बंदूक दिखाई

America: टेक्सास में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमला, आई हेट इंडियंस कहा और बंदूक दिखाई
X
वायरल वीडियो में हमलावर भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ बदसलूकी करती और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कहती नजर आ रही है।

अमेरिका (America) में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्ली हमले (Racial attacks) की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टेक्सास की सड़कों पर घूम रही भारतीय मूल की एक महिला के साथ अमेरिकी मैक्सिन महिला (American Maxine Woman) ने बदसलूकी की और उसके साथ मारपीट भी की। यहां तक कि महिला ने बंदूक से गोली चलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में हमलावर भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ बदसलूकी करती और उन्हें भारत वापस जाने के लिए कहती नजर आ रही है। वह कहती है कि मैं भारतीयों से नफरत करती हूं।

डलास की घटना

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार रात टेक्सास के डलास में एक पार्किंग स्थल की है। जहां भारतीय मूल की 4 महिलाएं होटल में खाना खाकर पार्किंग में जा रही थीं। अचानक मैक्सिकन अमेरिकी मूल की एक महिला आई और भारतीय महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने लगी। उस महिला ने भारतीय महिलाओं से कहा कि 'मैं आप भारतीयों से नफरत करती हूं। ये सभी लोग बेहतर जिंदगी की तलाश में अमेरिका आते हैं। यह वीडियो पूरे अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बीच वायरल हो गया है। सभी इस इस घटना से स्तब्ध हैं। मैक्सिन-अमेरिकी महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है।

महिला कर रही थी भद्दे कमेंट्स

जिस व्यक्ति ने यह वीडियो पोस्ट किया है वह एक भारतीय अमेरिकी महिला का बेटा है। महिला के बेटे ने कहा कि मेरी मां ने शांत रहकर उस मैक्सिन अमेरिकी महिला के दुर्व्यवहार का जवाब दिया। वह हमलावर से भद्दी टिप्पणी न करने के लिए कहती रही। इस दौरान चीखती-चिल्लाती मैक्सिकन-अमेरिकी महिला ने कहा, 'मैं कहां जा रही हूं, तुम भारतीय हो। अगर भारत में जीवन इतना अच्छा है, तो तुम यहां क्यों हो? महिला की बदसलूकी बढ़ी उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर वह और भड़क गई और उसने मेरी मां और दोस्तों पर हमला कर दिया।

10 हजार डॉलर का जुर्माना

एस्मेराल्डा अप्टन पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें जातीय हमले और आतंकवादी हमलों की धमकी शामिल हैं। इसके अलावा उन पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

Tags

Next Story