राजधानी कीव में आज सुबह 6 धमाके हुए- यूक्रेन ने किया रूस के 7 एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा, ये नुकसान भी पहुंचाया

राजधानी कीव में आज सुबह 6 धमाके हुए- यूक्रेन ने किया रूस के 7 एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा, ये नुकसान भी पहुंचाया
X
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने कहा है कि आज सुबह राजधानी कीव में कुल 6 धमाके हुए हैं।

यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) के बीच युद्ध चल रहा हैं। ऐसे में कई दुनिया के देशों ने रूस की आलोचना की है। लेकिन इन सब के बीच आज सुबह यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव रूसी हमलों से दहल उठी है। तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) बेबस नजर आ रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि उन्हें इस लड़ाई में अकेला छोड़ दिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि रूसी (Russia) हमले में 137 लोगों की मौत हो गई है और 315 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

राजधानी कीव में आज सुबह हुए 6 धमाके

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने कहा है कि आज सुबह राजधानी कीव में कुल 6 धमाके हुए हैं। रूस ने ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हैं। गृह मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि यूक्रेन ने भी कार्रवाई करते हुए दो रूसी एयरक्राफ्ट को वहां मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार, रूस की सेना ने शहर कोनोटोप को घेर लिया और सैनिक राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं।

यूक्रेन ने 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर और 30 टैंक नष्ट किए

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन का कहना है कि उसने भी रूस का काफी नुकसान किया है। यूक्रेन के रक्षामंत्री ने कहा है कि हन्ना मलयारी ने दावा किया है कि हमारी सेना के द्वारा रूस के सात एयरक्राफ्ट, छह हेलिकॉप्टर और 30 टैंकों को नष्ट कर दिया गया है।

Tags

Next Story