US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी की घटना, फ्लोरिडा में 3 लोगों की मौत, जांच शुरू

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देश के फ्लोरिडा (Florida) में शनिवार को एक जनरल स्टोर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसे नस्लीय हमला बताया गया है। इसमें गोलीबारी (Firing) करने वाले व्यक्ति की भी मौत हो चुकी है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारी की तरफ से जानकारी दी गई कि जैक्सनविले फ्लोरिडा में डॉलर जनरल स्टोर के अंदर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शूटर (Shooter) ने खुद को मार डाला। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाला व्यक्ति काले लोगों से नफरत करता था। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि गोली चलाने वाला किसी बड़े ग्रुप का हिस्सा है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शूटर, जो लगभग 20 वर्ष का था, ने एक ग्लॉक हैंडगन और एक एआर -15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि उसने कुछ सबूत भी छोड़े हैं ताकि जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों को भरोसा हो जाए कि उसी ने गोलीबारी की है। यह उस घटना की पांचवीं बरसी थी जब जैक्सनविले में एक वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान एक अन्य बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और फिर उसने खुद को भी गोली मार ली थी।
अमेरिका में काले लोगों पर पहले भी हुई गोलीबारी
अमेरिका (America) में श्वेत लोगों के द्वारा काले लोगों पर गोली चलाने का मामला कोई नया नहीं हैं। इससे पहले भी बफ़ेलो सुपरमार्केट में एक श्वेत बंदूकधारी द्वारा काले लोगों पर गोलीबारी कर दी गई थी। इसमें बंदूकधारी ने 10 लोगों की हत्या कर दी थी और कई लोग घायल भी हो गए थे। साथ ही, पुलिस अधिकारियों ने उसको अरेस्ट कर लिया था और कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS