Independence day 2020 : UAE में फहराया गया तिरंगा, चीन ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

भारत में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के लोगों को विदेश से भी स्वतंत्रता दिवस 2020 की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में भारत के दूतावास राजदूत पवन कपूर ने दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) को फहराया। इस कार्यक्रम को समुदाय के साथ साझा करने के लिए इस प्रोग्राम को ऑनलाइन किया गया।
चीन और इज़राइल ने दी बधाई
चीन ने 15 अगस्त के मौके पर भारत सरकार और देश की जनता को बधाई दी है। भारत में चीनी राजदूत सन वेदोंग ने कहा, काश चीन और भारत, प्राचीन सभ्यता के साथ दो महान देशों की शांति में एक साथ समृद्ध होते। इसी के साथ दोनों देशों के बीच निकट साझेदारी और विकसित होती। वहीं, भारत में इज़राइल के राजदूत रॉन मलका ने स्वत्रंता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, हमारे सभी भारतीय मित्रों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो। हम आप सभी की शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें भारत में आज कोरोना काल के बीच 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश के विभिन्न मंत्रियों ने अपने आप पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है और देश को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS