Istanbul Blast: तुर्की के इस्तांबुल शहर में बम धमाका, चार की मौत और 35 घायल, सामने आया ये वीडियो

Istanbul Blast: तुर्की के इस्तांबुल शहर में बम धमाका, चार की मौत और 35 घायल, सामने आया ये वीडियो
X
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में रविवार शाम को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 35 लोगों के घायल होने की खबर है।

तुर्की (Turkey) की राजधानी इस्तांबुल (Istanbul) में रविवार को एक बड़ा बम धमाका (Bomb Blast) हुआ है। इस हमले में 35 लोग घायल हो गए हैं। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। धमाके के दौरान 4 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर लोगों के शव पड़े दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस और दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे।

लोकल मीडिया के मुताबिक, धमाका पैदल चलने वालों से भरी एक सड़क पर हुआ है। इस धमाके के बाद के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और एंबुलेंस भी दिखाई दे रही है। ये धमाका शाम 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ था। धमाके के बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके में यह धमाका हुआ है। वह दुकानों और रेस्टोरेंट से घिरा हुआ है। आमतौर पर यहां काफी भीड़ रहती है। पर्यटक और स्थानीय लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं। धमाके के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। जैसे ही धमाका हुआ तो लोग धमाके की आवाज के बाद सड़कों पर भागते हुए दिखे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धमाके में कम से कम 35 लोग घायल हो गए।

अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि दुकानें बंद हैं और रास्ते बंद हैं। वहीं इजराइल के विदेश मंत्रालय का कहना है कि तुर्की अपने दूतों के संपर्क में है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना में कोई इस्राइली घायल तो नहीं हुआ है। वहीं तुर्की 2015 और 2017 के बीच इस्लामिक स्टेट समूह और प्रतिबंधित कुर्द ग्रुप ने ऐसा ही बड़ा धमला किया था।


Tags

Next Story