UAE के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, देश में 40 दिन का अवकाश

UAE के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, देश में 40 दिन का अवकाश
X
साल 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है।

संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 18 साल से देश के राष्ट्रपति का पद संभाले हुए थे। उनके निधन की पुष्टि राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय के हवाले से हुई है।

डब्ल्यूएएम ने एक बयान जारी कर बताया कि साल 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरा राष्ट्र शोक व्यक्त करता है। शेख खलीफा काफी लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर यूएई में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। साथ ही यहां पर 40 दिनों का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा और देश का झंडा भी आधा झुका रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि शेख खलीफा का जन्म 1948 में यूएई में ही हुआ था। वह देश के दूसरे राष्ट्रपति थे और अबू धाबी के 16वें शासक। जिन्होंने देश की कमान एक लंबे वक्त तक संभाली, शेख खलीफा अपने पिता के सबसे बड़े पुत्र थे। उनके शासन में देश ने काफी तरक्की की।

Tags

Next Story