UK PM Election Results: ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस, 20 हजार वोट से हार गए ऋषि सुनक, जानें जीत के बाद क्या कहा

ब्रिटेन (UK) के सबसे अहम चुनाव का रिजल्ट आज आ गया है। लिज ट्रस (Liz Truss) यूनाइटेड किंगडम की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं और उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को 20 हजार वोट से हरा दिया है। अंतिम राउंड तक दोनों ही प्रतिद्वंदियों में कड़ी टक्कर चल रही थी।
47 साल की कंजर्वेटिव पार्टी की फायरब्रांड नेता ने जीत के बाद कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता भी है। मैं आज परिवार और सभी दोस्तों का शुक्रिया अदा करती हूं। यूके में 2 महीने चले इलेक्शन कैंपने के बाद सोमवार को आई परिणाम के मुताबिक, लिज ट्रस को 81,326 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्ंवदी माने जाने वाले ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले। सिर्फ 20 हजार वोट के अंतर से सुनक हार गए। कुल 172,437 वोट थे।
यूके की विदेश मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता यूके की अगली पीएम चुनी गई हैं। लिज ट्रस ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज ट्रस ने जीत के बाद भाषण देते हुए कहा कि मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि मैं कंजर्वेटिव पार्टी की नेता के तौर पर चुनी गई हूं। मैं धन्यवाद करती हूं कि आपने मुझ पर विश्वास जताया। देश की जनता का धन्यवाद करती हूं। इस कठिन समय में मैं देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।
लिज ट्रस कौन है? (Who is Liz Truss?)
लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनका जन्म 26 जुलाई 1975 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड शहर में हुआ था। ऑक्सफोर्ड के मर्टन कॉलेज से पढ़ाई की। 1996 में ग्रेजुएट होने के बाद ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी में शामिल हो गई। इसके बाद साल 2010 से साउथ वेस्ट नॉरफॉक से सांसद थीं। ट्रस ने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों डेविड कैमरन, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन के कार्यकाल के दौरान कई कैबिनेट पदों पर काम भी किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS