24 अक्टूबर तक UK PM लिज ट्रस की जा सकती है कुर्सी, ब्रिटिश सांसदों के विरोध में आने पर ऋषि सुनक की हो सकती है वापसी?

24 अक्टूबर तक UK PM लिज ट्रस की जा सकती है कुर्सी, ब्रिटिश सांसदों के विरोध में आने पर ऋषि सुनक की हो सकती है वापसी?
X
  • इस सप्ताह तक यूके पीएम लिज ट्रस को अपदस्थ का सामना करना पड़ सकता है।
  • देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर यूके पीएम की आलोचना हो रहा है।
  • ब्रिटेन के कई मंत्रियों ने उनका विरोध किया है।

यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री लिज ट्रस (United Kingdom Prime Minister Liz Truss) का उड़ता हुआ राजनीतिक करियर जल्द ही खत्म हो सकता है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके पीएम (UK PM) को 24 अक्टूबर तक अपदस्थ का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि ब्रिटेन में ऋषि सुनक की वापसी हो सकती है।

सत्ताधाढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के लगभग 10 सांसद ट्रस के खिलाफ ग्राहम ब्रैडी को अविश्वास प्रस्ताव पर एक रिपोर्ट सौंपेंगे। क्योंकि वह पार्टी कमेटी के प्रमुख हैं। जो नेतृत्व प्रतियोगिता का आयोजन कराते हैं। बीती 2 अक्टूबर को ट्रस ने टैक्स दरों में कटौती करते हुए एक यूटर्न लिया और इसे सील कर दिया। जब उन्होंने इस पॉलिसी को वापस लिया तो इसके बाद मार्किट में उथल-पुथल मच गई। इसके बाद पार्टी में कई सांसदों ने इसका विरोध किया।

आपको बता दें कि लिज ट्रस ने पिछले महीने ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। लिज ने जितनी गर्मजोशी के साथ पीएम का पद संभाला। अब उन्हें पीएम पद से हटाया जा सकता है। डेली मेल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गवर्निंग कंजरवेटिव पार्टी के 100 से अधिक सांसद लिज ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं।

सुनक और पेनी मोर्डेंट को एक संयुक्त टीम का समर्थन करने के लिए विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही सुनक अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। जिसमें पेनी मोर्डेंट की पार्टी नेता की भूमिका और पीएम और ऋषि सुनक चांसलर के रूप में कार्य कर रहे हैं। कंजर्वेटिव सांसदों के पीएम के साथ संबंध सामान्य नहीं हैं। दोनों पक्षों के करीबी सहयोगी संकेत दे रहे हैं कि दोनों में से कोई एक दूसरे के कनिष्ठ के रूप में सेवा करने को तैयार नहीं होगा। ऐसे में ब्रिटेन में अविश्वास प्रस्ताव आ गया तो ट्रस को अपनी कुर्सी गवानी होगी।

Tags

Next Story