यूक्रेन का दावा- मार गिराए रूस के 4300 सैनिक, 200 से अधिक को बनाया युद्धबंदी

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच छिड़े युद्ध बढ़ता जा रहा है। रूस के सैनिकों (Russian troops) ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पर कब्जे के लिए हमले और तेज कर दिए हैं। इसी बीच यूक्रेन ने 27 फरवरी तक रूस के 4 हजार 3 सौ से अधिक सैनिकों (Troops) को मार गिराने का दावा किया है। इसके अलावा 200 से अधिक रूसी सैनिकों को युद्धबंदी बनाए जानें की खबर सामने आई है।
24 फरवरी से अब तक 16 बच्चे मारे गए
यूक्रेन पर यूएनएससी की मीटिंग में संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलितस्या ने बताया कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर लियाशको के मुताबिक, 24 फरवरी से अब तक 16 बच्चे मारे गए हैं।
,3 लाख 50 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित
वहीं यूक्रेन के शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 3 लाख 50 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। इसके अलावा उन्होंने रविवार तक रूस के 4300 सैनिक मारे गए हैं और 200 ज्यादा को युद्धबंदी बनाया है।
आज रात 1.30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच भारतीय समय अनुसार आज रात लगभग 1:30 बजे यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। मीटिंग में यूक्रेन के मुद्दे पर यूएन महासभा में वोटिंग हुई। इस दौरान 15 सदस्यों में से 11 ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में चर्चा करने के समर्थन में वोट किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS