यूक्रेन का दावा: रूस ने कीव पर रॉकेट और मिसाइलों से किया हमला, 5 लोगों की मौत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने क्रीमिया पुल (Crimea Bridge) को आतंकवादियों के द्वारा उड़ाए जाने की घोषणा के बाद रूस ने सोमवार सुबह यूक्रेन (Ukraine Attack) पर हमला कर दिया। इस हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह हमले के बाद रूस के रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 75 क्रूज मिसाइलें दागी हैं और इसमें से यूक्रेन की वायुसेना ने 41 मिसाइलों को निरस्त कर दिया। कीव सिटी पुलिस ने कहा कि इस हमले में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और वहीं 12 लोग घायल हो गए हैं।
हमले के बाद कीव के स्थानीय लोग बंकरों में जाकर छुप गए। सुरक्षा कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कीव शहर के पार्क, पर्यटन स्थलों पर मिसाइलें दागी गई हैं। क्रूज मिसाइलें कीव शहर की सबसे व्यस्त सड़कों, पार्कों और पर्यटन स्थलों पर दागी गई। ऐसा देखने को मिला की जब रूसी सेना ने युद्ध की शुरुआत में राजधानी पर कब्जा करने का प्रयास किया था, तब भी इस तरह से मिसाइलों को नहीं दागा गया था।
यूक्रेन के पश्चिम में ल्वीव, टेरनोपिल और ज़ाइटॉमिर में, मध्य यूक्रेन में निप्रो और क्रेमेनचुक, दक्षिण में ज़ापोरिज़्झिया और पूर्व में खार्किव में भी हमला हुआ। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि भीड़भाड़ वाले समय में हुए हमले जानबूझकर लोगों को मारने के लिए किए गए। हम लड़ते रहेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS