Ukraine Crisis: संयुक्त राष्ट्र का दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते 50 लाख लोगों ने छोड़ा देश

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine) के बीच युद्ध के 50 दिन पूरे होने के बाद भी युद्ध (War) अपने अंतिन निर्णय पर नहीं पहुंचा है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है इस युद्ध की वजह से यूक्रेन से करीब 5 मिलियन लोगों ने अपना देश छोड़ दिया है। अभी तक रूस यूक्रेन को नहीं हरा पाया और इसके बीच की वजह अमेरिका और नाटो देशों से मिल रही मदद को बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूडब्ल्यूआईटी के बाद सबसे बड़ा यूरोपीय पलायन यूक्रेन से हुआ है। जहां रूस के आक्रमण के बाद से लगभग 50 लाख लोग यूक्रेन से भाग गए हैं। रूस पर युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराध और व्यवस्थित यौन हिंसा का आरोप लगाया गया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लगभग 2000 लोग मारे गए हैं। जबकि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं अधिक होने की संभावना है।
यूएन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि 50 लाख यूक्रेनियन सीमाओं के पार भाग गए, जबकि संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन का कहना है कि लगभग 215000 तीसरे देश के नागरिक भी भागकर पड़ोसी देशों में चले गए हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि यूक्रेन जैसा देश अभी तक रूस जैसे शक्तिशाली देश से नहीं हरा पाया है।
दरअसल, इसके पीछे अमेरिका का हाथ है। जिसने पिछले 50 दिनों में यूक्रेन को 13 हजार करोड़ के हथियार भेजे हैं। यही कारण है कि यूक्रेन नहीं हारा है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के एक महीने के भीतर 7000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए। यह संख्या इराक और अफगानिस्तान के साथ दो दशक के युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या से भी अधिक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS