Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा, 6 दिन में मारे गए इतने रूसी सैनिक

रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को आज पूरे 6 दिन हो चुके हैं। रूस की सेना खार्किव शहर पहुंच चुकी है और राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। लागातार हालात बदल रहे हैं। यूक्रेनी सेना ने कहा कि दोनों सेनाओं के बीच तत्काल संघर्ष हुआ। अभी भी कई मोर्चों पर युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine's President Volodymyr Zelensky) ने बड़ा दावा किया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि बीते 6 दिनों तक चले इस युद्ध के दौरान 6 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि रूस यूक्रेन और उसके इतिहास को मिटाना चाहता है। उन्होंने यहूदियों से यूक्रेन पर चुप न रहने का आग्रह किया।

खार्किव शहर में बीते 24 घंटे में हुई गोलाबारी के दौरान अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 112 नागरिक घायल हो चुके हैं। खार्किव प्रशासन ने जानकारी दी है कि रूसी मिसाइल हमलों में सरकारी भवनों और कुछ आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमला किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी बताती है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के खरसन शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। रूसी सेना ने इससे पहले दक्षिण में घिरे काला सागर शहर खरसन में घुसपैठ की थी। अब यहां के बंदरगाह और रेलवे स्टेशन रूसी सेना के नियंत्रण में है।
इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका समेत 30 अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। यूक्रेन रूस युद्ध के बीच अमेरिका ने फैसला किया है कि वह अमेरिकी रणनीतिक भंडार से लाखों बैरल तेल जारी करेगी। हमारे अपने सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व से 30 मिलियन बैरल छोड़ा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS