Ukraine-Russia Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच अब चीन की हो रही एंट्री, अमेरिका समेत इन देशों में हड़कंप

दुनिया में रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहा विवाद कई मोर्चो पर ज्यादातर देशों के लिए नुकसान होने के संकेत मिले हैं। इसका असर भारत (India) पर भी पड़ सकता है। दुनिया दो खेमों में बंटी हुई है। ऐसे में अब यूक्रेन और रूस के बीच चीन (चीन) की एंट्री की खबर है। एक तरफ रूस और चीन हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप के देश हैं। ऐसे में चीन ने अमेरिका की राह को और ज्यादा जटिल बना दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि हर देश की स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की जानी चाहिए और यूक्रेन के मामले में भी ऐसा ही किया जाना चाहिए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्री ने 58वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान इस बात का जिक्र किया है। खबर है कि रूस के साथ चीन के गठजोड़ से अमेरिका समेत कई देश सदमे में हैं।
अमेरिका के खिलाफ चीन ने एक नया मोर्चा खोलकर ताजा स्थिति को और जटिल बना दिया है। चीन के महाशक्ति बनने की राह में अमेरिका सबसे बड़ा रोड़ा है। यूक्रेन विवाद को लेकर अगर रूस और अमेरिका युद्ध के मैदान में आमने-सामने आ जाते हैं, तो अमेरिका रूस-यूरोप सीमा पर उलझ जाएगा और चीन दक्षिण चीन सागर समेत कई क्षेत्रों में अमेरिका की गैरमौजूदगी का फायदा आने वाले भविष्य में चीन को होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS