Ukraine Russia War: क्रिसमस पर भी रूस आसमान से बरसा रहा मिसाइलें, यूक्रेन में 10 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शेयर की तस्वीरें

Ukraine Russia War: क्रिसमस पर भी रूस आसमान से बरसा रहा मिसाइलें, यूक्रेन में 10 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शेयर की तस्वीरें
X
यूक्रेन रूस का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच क्रिसमस के दिन भी एक दुखद खबर भी आई है। रूस ने फिर से यूक्रेन में खेरसॉन पर हमला किया है। इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।

यूक्रेन और रूस (ukraine russia war) के बीच चल रहे युद्ध को करीब 10 महीने हो चुके हैं। लेकिन यह थमने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध में यूक्रेन लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यहां के कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। बेशक रूस यूक्रेन (ukraine एंड russia) को हराने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन यूक्रेन के सैनिकों की ओर से उसे इसका पूरा जवाब दिया जा रहा है।

वही इस युद्ध में अबतक दोनों देशों के सैनिकों पर आम लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच क्रिसमस के दिन भी एक दुखद खबर भी आई है। जहां लोग क्रिसमस का जश्न बना रहे हैं, वहीं रूसी सेना ने कई रॉकेट लॉन्चरों (rocket launchers) से यूक्रेन पर हमला किया, जिससे लोगों को शेल्टर होम में शरण लेनी पड़ी और इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई।

मॉस्को समर्थक एक अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना को दोष देने के लिए हमला शुरू किया था। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (president of ukraine volodymyr zelensky) ने जलती हुई कारों, टूटी खिड़कियों और सड़को पर पड़ी लाशों की तस्वीरें साझा की। तस्वीरें शेयर करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि सोशल मीडिया (social media) पर इन तस्वीरों को भले ही संवेदनशील कहा जा सकता है लेकिन हकीकत ये है कि ये यूक्रेन के लोगों की असल ज़िंदगी है।

ज़ेलेंस्की ने रूस पर आनंद के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। और कहा कि यह आतंक है। डराने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि जिस शहर पर रूस ने हाल ही में हमला किया है वह युद्ध के दौरान उसके कब्जे में आ गया था, लेकिन यूक्रेन की सेना ने रूसी सेना को पीछे धकेल दिया और इलाके पर कब्जा कर लिया है।

Tags

Next Story