Ukraine Russia War : नॉर्थ अटलांटिक समुद्र में रूस ने तैनात की परमाणु पनडुब्बियां, न्यूक्लियर वॉर का खतरा बढ़ा

यूक्रेन (ukraine) और रूस (russia) के बीच जारी युद्ध के एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी किसी तरह का कोई नतीजा सामने नहीं आया है। लेकिन दोनों देश झुकने को तैयार नहीं हैं और न ही दोनों के लिए युद्धविराम जैसी स्थिति बन रही है। इस बीच अमेरिका और पश्चिमी देशों से लगातार धमकियां मिलने के बाद अब रूस ने एक बड़ा कदम उठाया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (vladimir putin) ने उत्तरी अटलांटिक महासागर (atlantic ocean) में अपनी परमाणु पनडुब्बियों (nuclear submarines) को तैनात किया है। रूस के इस कदम से दुनिया भर में परमाणु युद्ध का भीषण संकट मंडराने लगा है। यूरोप के अधिकांश देश उत्तरी अटलांटिक महासागर के करीब स्थित हैं और रूस द्वारा परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती से परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है।
आपको बता दें कि रूस द्वारा तैनात परमाणु पनडुब्बी एक साथ 16 बैलिस्टिक मिसाइल (16 ballistic missiles) ले जाने में सक्षम है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध की विषम परिस्थितियों में क्रेमलिन अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए किसी भी हद तक जा रहा है। इससे पहले नाटो देशों ने भी चिंता जताई थी कि रूस जीत हासिल करने के लिए कोई भी सीमा तोड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने 3 मार्च से अपने परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट (high alert) पर रखा है। 22 मार्च को मास्को ने नाटो को धमकी देते हुए कहा कि अगर नाटो सीमा पार कर गया तो क्रेमलिन परमाणु हमले से नहीं चूकेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि अगर रूस को "अस्तित्व के लिए खतरा" का सामना करना पड़ा तो वह परमाणु हथियारों (nuclear weapons) का इस्तेमाल करेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS