Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर छोड़े 36 रॉकेट, गोलाबारी के बाद आधे हिस्से में बिजली गुल, जेलेंस्की बोले...

रूस (Russia) ने एक बार फिर यूक्रेन (Ukraine) पर बड़ा हमला बोला है। देश के ऊर्जा ढांचे को शनिवार को फिर से बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रूसी सेना ने 36 रॉकेट दागे हैं। इस हमले में बड़े पैमाने पर यूक्रेन को नुकसान हुआ है। मध्य और पश्चिमी इलाकों में बिजली पूरी तरह गुल हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Zelensky) ने बताया कि रूस ने रात भर यूक्रेन पर भारी हमला किया। जिसके बाद ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हमले हुए। जिसके बाद देश भर में बिजली की कमी हो गई है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने एक बड़े हमला करते हुए हमारे देश पर 36 रॉकेट दागे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश को मार गिराया गया। लेकिन कुछ मिसाइलों ने बिजली संयंत्रों और जल स्टेशनों को निशाना बनाया। इससे करीब डेढ़ लाख लोगों के घरों में अंधेरा छा गया है। इस अंधेरे में लोग जीने को मजबूर हैं। रूस जानबूझकर हमारे नागरिकों को निशाना बना रहा है।
करीब आठ महीने पहले रूस-यूक्रेन युद्ध से शुरू हुआ। युद्ध अब अपने खतरनाक मुकाम पर पहुंच गया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का कोई अंत नहीं दिख रहा है। यूक्रेन पर रूसी हमलों का असर अब और ज्यादा दिख रहा है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। यूक्रेन रूसी हमलों का डटकर सामना कर रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई मंचों पर यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की ओर इशारा किया है। साथ ही यूक्रेन पर हमले के लिए सेना को पूरी तरह से तैयार किया गया है। यूक्रेन पर रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। जबकि अमेरिका और नाटो देशों ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS