संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तानी नागरिक ने मलीहा लोधी को कहा- चोर, जानें कौन हैं ये

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत और पाकिस्तान के बीच हर मोर्चे पर मुंह की खानी पड़ रही है। न्यू यॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मालीहा लोधी की काबिलियत पर एक पाक नागरिक ने सवाल उठाए हैं। इसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एक कार्यक्रम के दौरान मालीहा लोधी से जब एक पाकिस्तान नागरिक ने सवाल पूछे तो वो बीच में ही छोड़कर चली गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोधी को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा उठाए गए सवालों को उठाते हुए देखा गया था।
Pakistan's permanent representative to the United Nations Maleeha Lodhi countered with: "What are you doing for us...in the last 20 years what have you done?" pic.twitter.com/kq1PhkfZgX
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) August 12, 2019
सोशल मीडिया पर वायरल होते पाकिस्तान नागरिक के सवाल
पाकिस्तानी नागरिक का सवाल- एक मिनट रूकिये मैम, एक सवाल है
मलीहा लोधी ने पूछा- क्या मामला है
पाकिस्तानी नागरिक का एक सवाल - आप पिछले 10-15 सालों से क्या कर रही हैं, आप पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती हैं
मलीहा का जवाब- इसको क्या हुआ
पाकिस्तानी नागरिक ने मलीहा से कहा कि इसको क्या हुआ है का क्या मतलब है। तभी वो जोर से चिल्लाता है कि आप एक चोर हैं और पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं हैं। तभी मलीहा वहां से चली जाती है। यह वीडियो पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी खूब देखा जा रहा है।
जानें कौन हैं मलीहा लोधी
मलीहा लोधी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधित्व हैं। भारत हो या अन्य देश यूएन में वो ही पाकिस्तान की हर बात को रखती हैं। मलीहा लोधी का जन्म लाहौर में 15 नवंबर 1952 को हुआ।
प्रारंभिक पढ़ाई पाकिस्तान से की उसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया और वहां से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। उसके बाद वहां से उन्होंने डाक्टरेट की उपाधि ली। पढ़ाई के बाद वो 1986 में पाकिस्तान लौटी और द मुस्लिम की संपादक बनीं। वो एशिया में नेशनल समाचार का संपादन करने वाली पहली महिला हैं।
इसके बाद वो द न्यूज इंटरनेशनल की एडिटर रहीं। इसी दौरान तत्तकालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने संयुक्त राज्य अमेरिका में पाकिस्तान के दूत के रूप में लोधी को नियुक्त किया। काफी लंबा काम करने के बाद उन्हें ब्रिटेन में उच्चायुक्त बनाया गया।
लेकिन साल 2015 में तत्तकालीन प्रधानमंत्री शरीफ ने उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि और पाकिस्तान के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। तभी से वो पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS