8 अरब हुई दुनिया की जनसंख्या, जानें आबादी की तुलना में कहां खड़ा है भारत

दुनिया भर में लोगों की जनसंख्या (Population) तेजी से बढ़ रही है। चीन समेत कई देशों में जनसंख्या (Population Growth) में तेजी से इजाफा देखने को मिल है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें ये अकड़ा अब 8 अरब हो गया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट (United Nations Report) के अनुसार, नए अनुमानों से पता चला है कि 2030 तक वैश्विक जनसंख्या (Global Population) लगभग 8.5 अरब तक पहुंच जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र ने भी 2050 तक विश्व की जनसंख्या 9.7 बिलियन और 2100 तक 10.4 बिलियन होने की गणना की है। जन्म दर में वृद्धि ज्यादातर उन देशों में देखी जा रही है जहां प्रति व्यक्ति आय बहुत कम है। यूएन की इस गणना के अनुसार 2023 में भारत के नाम एक और उपलब्धि होगी और वह चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। वर्तमान में चीन की आबादी 1.42 अरब और भारत की आबादी 1.41 अरब है। ये दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि के पीछे मुख्य कारण कम मौतें और दुनिया में बढ़ती जीवन प्रत्याशा है। इसका मतलब यह भी है कि दुनिया में बुजुर्गों की आबादी भी बढ़ रही है। इसके कारण वैश्विक औसत आयु भी बढ़ रही है। औसत आयु जनसंख्या (Average Age Population) को दो समान भागों में विभाजित करती है। 1974 में वैश्विक जनसंख्या की औसत आयु 20.6 वर्ष थी।
इसका मतलब यह था कि दुनिया की आधी आबादी 22.2 साल से कम उम्र की थी। जबकि आधी आबादी इससे अधिक उम्र की थी। अब वर्तमान औसत आयु 30.5 वर्ष है। वहीं मौजूदा आकलन के मुताबिक, चीन की आबादी इन दिनों 1.42 अरब है। जबकि भारत की जनसंख्या 1.41 अरब है। अमेरिका की आबादी 33.8 करोड़ आंकी गई है। इंडोनेशिया की आबादी 27.6 करोड़ आंकी गई है। पाकिस्तान की आबादी 23.6 करोड़ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS